ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 07, 2026 04:13 PM IST
राज्य

शुद्धिकरण मामले के विरोध में बारिश के बीच कांग्रेस का सीएम आवास घेराव

देहरादून। सोमवार को हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास का घेराव किया। तेज बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम आवास कूच में शामिल हुए। इस दौरान हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी शामिल हुई। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है।  प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किए जाने का आह्वान किया है। परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता और कार्यकर्ताओं की आवाज सरकार तक पहुंचाती रहेगी।
मुख्यमंत्री आवास घेरने से पूर्व देहरादून के परेड ग्राउंड में अलग-अलग जिलों से कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से जनसभा को संबोधित किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह लोकतांत्रिक परंपराओं और विपक्ष के सम्मान के खिलाफ है। कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस प्रदर्शन के चलते देहरादून के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×