ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 29, 2025 08:09 PM IST
राष्ट्रीय

पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा को पितृशोक

नानकमत्ता। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा के पिता फिरू सिंह राणा निवासी ग्राम सरोंजा का निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रामपाल सिंह राणा, डॉ प्रेम सिंह राणा, सुरजीत सिंह, दिनेश सिंह राणा ने मुखाग्नि दी। फिरू सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये। फिरू सिंह के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सितारगंज सुखदेव सिंह, उधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, सितारगंज सिडकुल इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, पर्वतीय रामलीला के अध्यक्ष सुरेश जोशी समेत राज्य के मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों ने शोक जताया। अंतिम संस्कार में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गोयल, उमेश अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, केडी गहतोड़ी, बलदेव सिंह, गोपाल दत्त जोशी शामिल रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×