पुष्कर सिंह धामी ने मुकेश जोशी के निधन पर देहरादून स्थित उनके जोहड़ी आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को धैर्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है। अधिकारियों को ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik