ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 09, 2026 02:25 PM IST
  • Updated: March 09, 2026 02:26 PM IST
उत्तराखंड

“सत्र से पहले CM धामी ने गैरसैंण में किया मॉर्निंग वॉक, कर्मचारियों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से पहले गैरसैंण में मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां तैनात सफाई कर्मियों, पुलिस जवानों और अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों के हालचाल जाने और उनके साथ संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसोई गृह का निरीक्षण किया और वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।

मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री ने जिम का भी निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। यह दौरा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि विधानसभा सत्र सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×