मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक और सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कारण उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारतीय सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और सेना के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik