ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: April 02, 2026 09:11 PM IST
  • Updated: April 02, 2026 09:24 PM IST
उत्तराखंड

हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर पहुंचे सीएम धामी, हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पुष्कर सिंह धामी रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भंडारे में भी सहभागिता की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कई बार प्रयास के बावजूद वे यहां नहीं आ सके, लेकिन इस बार अचानक कार्यक्रम बना और दर्शन का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए राम मंदिर के निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तथा केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों को देश की आस्था और पहचान से जोड़कर बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इसकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि केदारखंड और मानसखंड सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचा लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×