मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
धामी ने बताया कि 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इस परियोजना से राज्य के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुगम, कनेक्टिविटी मजबूत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम ‘समृद्ध ग्राम–समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में राज्य की प्रगति को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik