प्रांतीय रक्षक दल (पी.आर.डी) के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ननूरखेड़ा स्थित पी.आर.डी परिसर में आयोजित रैतिक परेड में भाग लिया। इस अवसर पर दिवंगत जवानों के आश्रितों को सहायता राशि और जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पी.आर.डी जवानों के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर जवानों को ड्यूटी पर ही माना जाएगा और उन्हें अधिकतम छह माह का मानदेय दिया जाएगा। ग्राम अस्थल रायपुर में खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा।
धामी ने कहा कि सरकार ने पी.आर.डी जवानों के भत्तों और कल्याण में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। भत्ता 65 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 650 रुपये किया गया है। मृत एवं घायल जवानों और उनके आश्रितों को अब 70 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त जवानों को 18 लाख रुपये का एकमुश्त सेवा-भत्ता मिलेगा।
साम्प्रदायिक दंगों और अति-संवेदनशील ड्यूटी में मृत्यु होने पर परिवार को मिलने वाली राशि में भी वृद्धि की गई है। 2023 से मृत एवं अपंग जवानों के आश्रितों को पी.आर.डी जवान के रूप में पंजीकृत किया जा रहा है, और अब तक 133 आश्रितों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधायक उमेश शर्मा काऊ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik