ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 17, 2026 11:29 AM IST
अपराध

चारधाम यात्रियों से धोखाधड़ी कर वसूला किराया और ड्राइवर से लूटे आठ हजार


ऋषिकेश। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद उत्तराखण्ड में ठगी टप्पेबाज व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में सक्रिय हो गए है। रविवार सुबह केदारनाथ जा रहे छह यात्रियों से कथित ट्रैवल एजेंट ने 1000 रुपए प्रति यात्री किराया वसूला और एक मैक्स पर बैठा दिया। इतना ही नही वह चालक की सीट पर बैठ गया और रैक से आठ हजार रूपए में लेकर चलता बना।
मैक्स चालक ने बताया कि वह नजदीक में अपना सामान लेने गया, इस बीच खुद को ट्रैवल एजेंट बताने वाला युवक जबरदस्ती चालक सीट पर बैठ गया था। जिससे उसने मैक्स का चालक का आरोप है कि कथित ट्रैवल एजेंट ने चालक के पैसे वाले रैक से आठ रुपए भी निकाल लिए। घटना की सूचना पर स्थानीय व्यापार संघ व परिवहन संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे, जिन्होंने आरोपित युवक की खोजबीन की।यात्रियों की नजर में खुद को मैक्स चालक या उनसे संबंधित के रूप खुद को पेश किया। इससे यात्री भी उस युवक के झांसे में आ गए।कुछ देर बाद आरोपित युवक को मैक्स चालक व व्यापारियों ने खोज लिया। परिवहन संगठनों ने कहा कि हर दूसरे दिन ऋषिकेश में फर्जी ट्रैवल एजेंट व डग्गामार वाहन यात्रियों को लूट रहे हैं, लेकिन पुलिस व परिवहन विभाग अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इससे तीर्थ यात्रियों की नजर में देवभूमि उत्तराखंड की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है।
एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। आरोपित ट्रैवल एजेंट का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपित ने पूछताछ में किसी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करने की बात कही है। संबंधित एजेंसी के संचालक से पूछताछ की जाएगी। इसमें एजेंसी की भूमिका शामिल पाई गई तो एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×