ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 12, 2026 04:45 PM IST
अपराध

रिजॉर्ट मालिक पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

देहरादून। पछवादून के चकराता कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट के मालिक पर दिल्ली निवासी महिला ने यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की थी, जिसे अब आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए चकराता पुलिस को ट्रांसफर की गई। मामले में चकराता कोतवाली पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की एक कॉलोनी निवासी एक युवती ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। पीडिता ने बताया कि साल 2022 में चकराता के एक रिजॉर्ट में उसके मालिक द्वारा उसके साथ पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। इस दौरान रिजॉर्ट के मालिक ने महिला के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने आरोप लगाया कि, इस घटना के बाद से ही आरोपी फोटो और वीडियो के जरिए उसे लगातार धमका रहा है। महिला के मुताबिक, इन फोटो-वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर उसका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया जा रहा है।
 चकराता कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बतायाय कि दिल्ली निवासी महिला की ओर से स्थानीय थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसे अब चकराता पुलिस को भेज दिया गया है। जिसके बाद रिजॉर्ट मालिक के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच महिला हेल्पलाइन प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×