रामनगर। कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों 20 साल की युवती ने आत्महत्या की थी। इस घटना में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में अब युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मृतका के पिता का आरोप है कि एक युवक ने पहले शादी की झांसा देकर उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसी से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिता ने गांव के ही युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले उनकी बेटी की अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उससे शादी का वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए है।
आरोप है कि जब युवती ने आरोपी युवक से शादी की बात कही तो युवक और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के माता-पिता, भाई, भाभी और बहन ने भी उनकी बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. लगातार मानसिक प्रताड़ना और शादी से इनकार किए जाने के कारण उनकी पुत्री तनाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक सहित कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik