ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 14, 2025 09:12 PM IST
उत्तराखंड

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत आठ के खिलाफ केस

सितारगंज, संवाददाता। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार दहेज नहीं दे पाने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया।
शनिवार को नूरी पत्नी जिशान निवासी वार्ड तीन,  इस्लामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति जीशान समेत ससुरालजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते हैं। नूरी के अनुसार उसकी दो पुत्रियां हैं। ससुरालजन पुत्र नहीं होने पर ताना मारते हुए घर से निकालने की धमकी देते थे। आरोप लगाया कि 21 अगस्त को उसे उसके मायके छोड़ दिया। 10 सितम्बर को उसका पति जीशान, उसके भाई शमशेर, निसार उर्फ पप्पू, शहनाज निवासी ग्राम शहदौरा, परवीन, आसिफ निवासी बहेड़ी, हनीफ आदि उसकी मां के घर आये। मां व आस - पड़ोस के लोगों के सामने तीन तलाक कहकर तरफा तलाक दे दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने मो. जीशान, अंसार, शमशेर, निसार उर्फ पप्पू, शहनाज, परवीन, नगमा, आरिफ के खिलाफ दहेज प्रेतिषेध अधिनियम, मुस्लिम महिला अधिनियम, गौली गलौज, दहेज एक्ट, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×