ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 24, 2026 03:55 PM IST
  • Updated: June 24, 2026 03:55 PM IST
अपराध

अनियंत्रित होकर झील में गिरी कार,एक की मौत,तीन चोटिल

पौड़ी। बीती देर रात विकास खंड पौड़ी के ल्वाली में एक कार अनियंत्रित होकर झील में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। तीन घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल पौड़ी से छुट्टी मिल गई है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को दे दी है।
कोतवाल पौड़ी जयपाल नेगी ने बताया कि पौड़ी ब्लाक के कुंजेठा गांव में एक शादी समारोह था। जहां शादी समारोह में शामिल होने कुणाल रौतेला निवासी कांडा गांव बागेश्वर (चालक), विशाल यादव निवासी प्रेमनगर नियर पटेलनगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली, प्रिंस कुमार, निवासी पटेल नगर शादीपुर दिल्ली और अभिषेक कुमार निवासी प्रेमनगर नियर पटेलनगर रेलवे स्टेशन शादीपुर दिल्ली आए थे।
उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे चारो साथी कुंजेठा गांव से ल्वाली आ रहे थे। जहां उनके ठहरने की व्यवस्था एक होटल में की गई थी। लेकिन उनकी कार ल्वाली के समीप झील में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।चारों घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार (40) पुत्र भृगनाथ सिंह निवासी प्रेमनगर, नियर पटेल नगर शादीपुर नई दिल्ली को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है। जबकि तीन घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोतवाल नेगी ने बताया कि चारों साथी दिल्ली में नौकरी करते हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×