ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 24, 2026 02:22 PM IST
  • Updated: February 24, 2026 02:23 PM IST
उत्तराखंड

होली पर घर जाना हुआ दूभर: आसमान छूने लगा हवाई किराया, दिल्ली-मुंबई से पटना और वाराणसी जाना ट्रेन से भी महंगा

रंगों का त्योहार होली करीब है और हर साल की तरह इस बार भी परदेस में रहने वाले लोग अपने घर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। जहां भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, वहीं एयरलाइन कंपनियों ने इस मौके का फायदा उठाते हुए किरायों में भारी इजाफा कर दिया है। 4 मार्च को होने वाली होली से पहले दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों से पटना और वाराणसी जाने वाले रूटों पर किराया आसमान छू रहा है।

दिल्ली से पटना-वाराणसी: जेब पर भारी पड़ रही घर वापसी

दिल्ली से पटना का सामान्य किराया लगभग 4500 रुपये रहता है, लेकिन होली के सीजन में यह 12 हजार के करीब पहुंच गया है।

तारीख दिल्ली से पटना (शुरुआती किराया) दिल्ली से वाराणसी (शुरुआती किराया)
24 फरवरी ₹11,980 ₹8,395
27 फरवरी ₹10,492 ₹9,804
28 फरवरी ₹10,688 ₹11,345
03 मार्च ₹6,712 ₹6,204

मुंबई से यूपी-बिहार जाना हुआ और भी महंगा

मुंबई से पटना जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है। यहाँ किराया 17 हजार रुपये के पार निकल गया है।

  • मुंबई-पटना: 27 फरवरी को किराया ₹17,556 तक पहुंच गया है, जबकि सामान्य दिनों में यह ₹7000 के आसपास रहता है।

  • मुंबई-वाराणसी: 24 फरवरी को शुरुआती किराया ₹11,676 है, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

एविएशन सेक्टर के जानकारों का कहना है कि होली और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर डिमांड अचानक बढ़ जाती है। 'डायनेमिक प्राइसिंग' के चलते जैसे-जैसे सीटें कम होती हैं, टिकटों के दाम बढ़ते जाते हैं। 1 मार्च के बाद किरायों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है, लेकिन 24 से 28 फरवरी के बीच यात्रा करना आम आदमी की जेब पर सबसे ज्यादा भारी पड़ रहा है।

रेलवे बना सहारा, पर वहां भी 'नो रूम'

हवाई किरायों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच मध्यम वर्गीय परिवार रेलवे की ओर उम्मीद लगाए बैठे हैं। रेलवे ने यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन उनमें भी लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×