ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 17, 2026 01:38 PM IST
अपराध

पुरानी रंजिश के चलते भाई को मारी गोली,आरोपी फरार

रुड़की। गुरूवार देर रात जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र का बाजुहेड़ी गांव घर में पुरानी रंजिश के चलते एक भाई ने दूसरे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। इस घटना में (50 वर्षीय) राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रधान पति (किशोर सैनी) घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश से रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी में भाईचारे की मिसाल थी। बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच पिछले लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। लेकिन बीते गुरुवार की देर रात फिर से किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई, देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए बड़े भाई किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, गोली लगते ही राजेश सैनी लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पिरान कलियर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर क्षेत्राधिकारी सुमित पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई राजेश बिष्ट समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×