ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 08, 2025 12:10 PM IST
उत्तर प्रदेश

“लुटेरी दुल्हन का नाटक बेनकाब: शादी के 5 दिन बाद फरार, जेवर और नकदी गायब”

बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक युवक की शादी फरीदाबाद निवासी युवती से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, शादी जहांगीराबाद स्थित मंदिर में संपन्न हुई।

हालांकि, शादी के सिर्फ 5 दिन बाद ही दुल्हन रात में लाखों रुपए के गहने—जिनमें मंगलसूत्र, पायल, कुंडल और अन्य आभूषण शामिल थे—लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी तब लगी जब पति की देर रात आँख खुली और उसने बिस्तर से पत्नी को गायब पाया।

पति ने तुरंत घर के परिजनों को सूचित किया और खोजबीन की, लेकिन दुल्हन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पति ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, शादी कराने के लिए अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का एक बिचौलिया पीड़ित से 1 लाख 20 हजार रुपए भी ले चुका था। फिलहाल, पुलिस गुमशुदगी और धोखाधड़ी के मामले में जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×