देहरादून। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र के मोहब्बेवाला में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे से आ रहा ईंटों का ट्रक अनियंत्रित होकर गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया। घटना के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। फिल्हाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को बाहर निकाल कर उसका इलाज करवाया। हादसे कारण गति कम करने के लिए बनाए गए रंबल स्ट्रिप बताए जा रहे हैं। ड्राइवर का कहना है कि रंबल स्ट्रिप के कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और 200 मीटर अंदर आकर गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मशरूर मुजफ्फरनगर से ईटों से भरा ट्रक लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। नेशनल हाईवे के शहर में प्रवेश के दौरान ढलान पर बनाए गए रंबल स्ट्रिप के कारण ट्रक में काफी उछाल आने के बाद ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। करीब 200 मीटर आगे आने के बाद ट्रक गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसा और पलट गया। ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्राइवर को बाहर निकाला ओर उसका इलाज कराया गया। हालांकि इस घटना से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
वहीं ड्राइवर मशरूर का कहना है कि रंबल स्ट्रिप के कारण ट्रक की गति तो कम कर दी थी गई थी, लेकिन रंबल स्ट्रिप पर ट्रक में काफी उछाल आ गया था। इस कारण ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और सड़क पर जनहानि को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे मोड़ दिया। इसके बाद ट्रक गर्ल्स हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर का इलाज कराया। जल्दी क्रेन को मंगवाकर ट्रक को हटाया। हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik