रुद्रपुर। शुक्रवार की सुबह ट्रांजिट कैंप में निर्माणाधीन भवन में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में 35 वर्षीय युवक का युवक के चेहरे वो सिर पर चोट के निशान पाए गए है। जिसके चलते उसकी हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि संभवतः गिरने से उसके मुंह पर चोट लगी होगी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा।शव मिलने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गयी। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए है। युवक के पास से कोई कागज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर प्रयास में जुटी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik