ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 17, 2026 02:40 PM IST
अपराध

दुर्गम ढलान पर मिला लापता पर्यटक का शव

टिहरी। तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप एक व्यक्ति का शव सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच दिखाई देने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति महाराष्ट्र से अपने परिवार एवं मित्रों के साथ कुल 9 सदस्यों के समूह में ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान संबंधित व्यक्ति के लापता होने पर दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना लक्ष्मणझूला में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आज तपोवन चैकी से लगभग 500 मीटर आगे नीरगढ़ बैंड के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने पर स्थानीय पुलिस के माध्यम से एस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर टीम ने सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे दुर्गम ढलान एवं झाड़ियों के बीच शव की स्थिति का आकलन किया। स्थान की भौगोलिक परिस्थितियों एवं ढलान की कठिनाई को देखते हुए टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।
एसडीआरएफ द्वारा रोप रेस्क्यू तकनीक तथा स्ट्रेचर का उपयोग करते हुए अत्यंत सावधानीपूर्वक शव को दुर्गम ढलान से ऊपर सड़क तक पहुँचाया। इसके उपरांत शव को अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु तपोवन चैकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त भी कर ली गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×