ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 28, 2025 02:48 PM IST
खेल

ब्लाइंड महिला टी20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पहली बार में ही जीता खिताब — पूरे टूर्नामेंट में रही अजेय

क्रिकेट जगत से जुड़ी एक खबर सामने आई है। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर को ब्लाइंड वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। ब्लाइंड टीम इंडिया ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की दृष्टिबाधित बेटियों ने पहली बार आयोजित हुए इस वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया। यह उनकी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी रही। 20-20 ओवर के इस मैच में भारत ने फाइनल मुकाबले में नेपाल को केवल 114 रन पर रोक दिया और 12.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का यह पहला संस्करण था और भारत ने पहली ही बार में ट्रॉफी जीत ली। खिताब जीतने के बाद जब भारतीय क्रिकेट टीम भारत पहुंची, तो उनका भव्य स्वागत किया गया।

पीएम ने दी बधाई
भारतीय टीम ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब नेपाल को हराकर जीता था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि टीम को पहला महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। इससे भी अधिक सराहनीय यह है कि टीम पूरी सीरीज में अजेय रही। यह वास्तव में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया। टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें साइन किया हुआ बल्ला भेंट किया, जबकि प्रधानमंत्री ने टीम के लिए बॉल पर हस्ताक्षर किए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×