ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 18, 2026 12:29 PM IST
  • Updated: March 18, 2026 12:30 PM IST
उत्तराखंड

BKTC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विजय प्रसाद थपलियाल को हटाया गया, मंडी समिति में वापसी के आदेश जारी

उत्तराखण्ड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में तैनात मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को उनके पद से हटा दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, थपलियाल को वर्ष 2024 में प्रतिनियुक्ति पर BKTC में नियुक्त किया गया था, लेकिन अब शासन ने उस आदेश को निरस्त कर दिया है।

सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए उनके मूल विभाग, कृषि उत्पादन मंडी समिति, देहरादून में वापस भेज दिया गया है।

यह आदेश 17 मार्च 2026 को पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग की ओर से जारी किया गया, जिस पर उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे के हस्ताक्षर हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस निर्णय को प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा है और इससे मंदिर समिति की कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ सकता है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×