ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 31, 2026 04:39 PM IST
अपराध

सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर बाइक फिसली,एक की मौत

रामनगर। कानिया क्षेत्र में सड़क पर फैलाई गई रेता-बजरी पर एक युवा होटल कारोबारी की बाइक फिसल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिसे रोका जा सकता था। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कानिया निवासी युवा होटल कारोबारी ललित मेहरा उर्फ कन्नू देर बीती रात किसी जरूरी काम से बाइक पर निकला था। रास्ते में सड़क निर्माण के लिए फैलाई गई रेता-बजरी अंधेरे में दिखाई नहीं दी। जैसे ही उसकी बाइक उस पर चढ़ी, वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया और ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जबकि, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण ललित स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। उसके निधन पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.ललित मेहरा की मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग भी उठाई है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×