भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा।
विधायक ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और संचार व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।
स्वास्थ्य सेवाएँ: विधायक ने कहा कि भीमताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का गंभीर अभाव है, जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों के उच्चीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।
सड़क और भवन निर्माण: खनश्यू में तहसील भवन निर्माण और क्षेत्रीय सड़कें सुधारने की मांग।
शिक्षा: हाईस्कूलों को इंटर कॉलेजों में उच्चीकृत करने की आवश्यकता।
कृषि: किसानों को आलू फसल का बीमा उपलब्ध कराने की मांग।
संचार: क्षेत्र में संचार नेटवर्क को मजबूत करने की मांग।
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और अधिकारियों को संबंधित मामलों पर समाधानात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik