भीमताल/नैनीताल।
भीमताल क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और एक पीड़ित परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए प्रशासन को सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर विस्तृत बातचीत कर रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में व्यापक जांच कराने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस तरह बाहरी लोग सरकारी भूमि पर अवैध रूप से आवास निर्माण कर रहे हैं, जबकि स्थानीय निवासियों को भवन निर्माण से पहले नक्शा पास कराने जैसी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।
अजय भट्ट ने स्पष्ट कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर सांसद ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच करे और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए।
सांसद के सख्त रुख के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है और क्षेत्र में जांच व कार्रवाई की संभावनाएं तेज हो गई हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik