शहर के बारादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेदी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। स्कूल परिसर में किए गए कुछ निर्माण कार्यों को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने कड़ा रुख अपनाया है और औपचारिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, स्कूल ने पूर्व अनुमति लिए बिना निर्माण कार्य कराया, जो नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। अब इस मामले में निर्माण पर रोक, भारी जुर्माना या अवैध हिस्से के ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की संभावना है।
स्थानीय निवासी सौरव गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो शहर का नियोजित विकास केवल कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा।
बीड़ीए के एक अधिकारी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जा रहा है और यदि वे चाहें तो न्यायालय की शरण भी ले सकते हैं। स्कूल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik