बरेली के मिनी बाईपास रोड स्थित राधिका मैटरनिटी होम में एक गर्भवती महिला ने तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म देकर एक दुर्लभ उदाहरण पेश किया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि हितेश पुजारा ने इस जटिल डिलीवरी को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। चिकित्सकों के अनुसार ट्रिपलेट प्रेग्नेंसी लगभग 10,000 गर्भधारण में से एक में ही होती है और यह अक्सर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट या भ्रूणों के स्वतः विभाजन के कारण होती है। इस सफल डिलीवरी को चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik