बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को 12 पदों के लिए कुल 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। इस बार भी चुनाव मैदान में नए और पुराने चेहरों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
अध्यक्ष पद पर चार दिग्गज अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। इनमें 10 बार के अध्यक्ष रह चुके मनमोहन कंडवाल, छह बार सचिव और एक बार अध्यक्ष रहे अनिल कुकरेती (चीनी), पिछली बार के अध्यक्ष राजीव शर्मा (बंटू) और हरीश चंद्र डोभाल शामिल हैं। सचिव पद के लिए भी चार अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है।
सबसे अधिक 10 अधिवक्ताओं ने थ्री प्लस श्रेणी में नामांकन किया है। इस बार भी बार एसोसिएशन में नए और पुराने मुद्दों पर चुनावी बिसात बिछ चुकी है। उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले ही यहां तीन पदों के लिए उपचुनाव कराए गए थे, जिनमें कई दिग्गज अधिवक्ताओं ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
उपचुनाव के माध्यम से कई प्रत्याशियों ने अपनी लोकप्रियता और संगठनात्मक पकड़ को परखा था। इनमें से कुछ प्रत्याशी सफल भी रहे और अब वार्षिक चुनाव में भी मैदान में डटे हुए हैं।
चुनाव के मुद्दों की बात करें तो इस बार भी अधिवक्ता चेंबर निर्माण सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसे लेकर पिछले वर्ष अधिवक्ताओं ने करीब एक माह तक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त हुआ था।
अध्यक्ष
अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल, राजीव शर्मा
सचिव
अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी. पाल, रविंद्र कुमार चौहान
संयुक्त सचिव
अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल, सुदीप कुमार कंडवाल
कोषाध्यक्ष
ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला
उपाध्यक्ष
अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर, विरेंद्र सिंह खुराना
उपाध्यक्ष (महिला)
अल्पना जदली, लता राणा
लाइब्रेरियन
अनुज शर्मा, आर.एस. भारती, सुभाष परमार
10 प्लस
दीपक कुमार त्यागी, सुयष कुकरेती
07 प्लस
अजय कुमार, अनिल कुमार, आरती, अरुण कुमार, हजरा बानो, नरवेश चौधरी
05 प्लस
आविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा, सार्थक गुप्ता, शांति प्रसाद
03 प्लस
आशुतोष सिंह गुसाईं, अतिश पाल, ईशान भट्ट, जॉयदीप सिंह उप्पल, ज्योति वासुदेवा, मयंक वर्मा, प्रदीप उनियाल, राजपाल सिंह नेगी, सिद्धार्थ थपलियाल, सुनील ध्यानी
03 प्लस (महिला)
जुगनू रानी, रेहाना परवीन






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik