पौड़ी। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में रह रहे होने पर गिरफ्तार किया गया।कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस और अभिसूचना इकाई ने रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सनीउर रहमान उर्फ सत्यसाधू (39 वर्ष) के रूप में बताई, जो बांग्लादेश के फरीदपुर का निवासी है।आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2016 से बिना वीजा भारत में रह रहा था और उसने दिल्ली के पते पर फर्जी नाम से आधार कार्ड भी बनवाया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik