ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 24, 2025 07:37 PM IST
उत्तराखंड

बैंगन गैंग का भंडाफोड़, सरगना सहित छह गिरफ्तार

हरिद्वार गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बैंगन गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंग के सरगना जतिन उर्फ सूजल समेत छह आरोपी दबोचे हैं, जबकि बाकी फरार बदमाशों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई मुकदमों में जेल जा चुके हैं। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि मामला पांच सितंबर का है, जब कोतवाली नगर क्षेत्र में गणेश महोत्सव के दौरान विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं से मारपीट की गई और फायर झोंक दिया गया। इस मामले में वादी अभिषेक मेहता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें जतिन उर्फ सूजल, हेमंत, प्रभात उर्फ मोहीना, आयुष क्षेत्री, आकाश, अनिराज, अमन, आशीष और तुषार को नामजद किया गया।



ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×