ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 10, 2026 05:15 PM IST
राज्य

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला, एसआईटी ने पेश की हजार पन्नों की चार्जशीट

चमोली। बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में जांच पूरी हो गई है। इस मामले में जांच कर रही एसआईटी   ने न्यायालय में करीब एक हजार पन्नों का आरोपपत्र प्रस्तुत किया है। दाखिल किए गए इस आरोपपत्र में 50 गवाहों को आधार बनाया गया है। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए वाद दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होनी है।
ज्योतिर्मठ स्थित न्यायालय में प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश आरोपपत्र और संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके बाद तत्कालीन प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, सेवानिवृत्त मंदिर अधिकारी राजेंद्र सिंह चैहान और सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता पाए जाने पर न्यायालय ने संज्ञान लिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, मंदिर में दान की थाली से मिलने वाली धनराशि और भेंट स्वरूप प्राप्त सामग्री की गणना कर उसे नियमानुसार मंदिर समिति के खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की निगरानी में थी। आरोप है कि प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र सिंह चैहान ने कथित तौर पर आपसी षड्यंत्र के तहत दान की रकम और भेंट सामग्री के एक हिस्से को अपने कब्जे में लेकर उसका गबन किया।
वहीं, सुरक्षा कर्मी मनोज कुमार पर गणना के दौरान दान की थाली से प्राप्त भेंट सामग्री चोरी करने का आरोप लगाया गया है। अभियोजन के मुताबिक, उसके कब्जे से कथित तौर पर चोरी की गई सामग्री के साथ उसे बेचने से मिली धनराशि भी बरामद हुई थी। दो आरोपी न्यायिक हिरासत में, तीसरे को समनरू बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले के दो आरोपी प्रमोद नौटियाल और राजेंद्र सिंह चैहान वर्तमान में जिला कारागार पुरसाड़ी में बंद हैं। न्यायालय ने दोनों के संबंध में न्यायिक अभिरक्षा के वारंट जारी किए हैं। दूसरी ओर, जमानत पर चल रहे मनोज कुमार को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
अदालत ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध वाद दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब मामले में अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×