ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 09, 2026 03:26 PM IST
  • Updated: March 09, 2026 03:27 PM IST
उत्तराखंड

“एविज़ कॉन्वेंट स्कूल में रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण समारोह, छात्रों और अभिभावकों को मिला सम्मान”

एविज़ कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सृष्टि धवन (पी.सी.एस.), एडिशनल डायरेक्टर, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, रहीं। उनके साथ स्कूल के संस्थापक डॉ. एस.एफ. इमाम और प्रधानाचार्या श्रीमती मसर्रत फखरुल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अर्णव यादव, आलिया सिद्दीकी, सारा, साफिया, इल्म खातून, अहदा खान, अब्दुल्ला अहमद, तूबा फातिमा, अतशिफा, मोहम्मद अभिस, मोहम्मद अरमान, मरियम सिद्दीकी, अरीबा, अर्णव चौधरी, जोया अंसारी, ज़िक्र खातून, आयरा, अबुज़र सिद्दीकी, जिकस, अनामत्ता मोमजीज, मो. ज़ैद, अर्मिश शेख, लाइबा, हया उमैर, तैबा फातिमा, मो. हुमैद खान, तज़किया ज़फर, मदीहा, अल्शीन सईद और सना दिलशेर शामिल रहे, जिन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों के योगदान को सराहते हुए, ‘अतिरिक्त श्रेष्ठ मदर पुरस्कार’ से श्रीमती जोया खान, श्रीमती सरिता त्रिपाठी, श्रीमती शबीना, श्रीमती शाहिदा और श्रीमती सूफिया सिद्दीकी को नवाजा गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस.एफ. इमाम ने पूर्व शिक्षक श्री एम.ए. सिद्दीकी को उनके अतुलनीय योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया।

यह समारोह न केवल छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने वाला था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी उजागर करने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम साबित हुआ।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×