ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 28, 2026 04:16 PM IST
राज्य

प्राधिकरण बने जनता से उगाही का माध्यमःहरीश रावत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि  प्राधिकरण जनता से उगाही का माध्यम बन गया है। जिसकी भष्ट्राचारी गतिविधियों पर अंकुल लगाना जरूरी है।

 उत्तराखंड में जिला विकास प्राधिकरण के हस्तक्षेप और कार्रवाई को लेकर  हरीश रावत ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण केवल वसूली का काम कर रहा है और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी उगाही मास्टर बन चुके हैं और यह व्यवस्था अब राज्य के लिए नासूर बन गई है। हरीश रावत ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को इस प्राधिकरण से बचाया जाए।
 हल्द्वानी के दौरे पर पहंुचे हरीश रावत ने एक प्रेसवार्ता के दौरान जब हरीश रावत ने राहुल गांधी के चार जून को प्रस्तावित दौरे के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के दौरे को लेकर काफी उत्सुकता है। अल्मोड़ा में राहुल गांधी की आयोजित होने वाली रैली ऐतिहासिक साबित होगी।
हरीश रावत ने कहा कि हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने और देखने पहुंचेंगे। अल्मोड़ा के अलावा पौड़ी में होने वाले पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी कांग्रेस ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही भाजपा के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और को लेकर उठ रहे विवादों पर भी हरीश रावत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर मतभेदों का आरोप लगाती थी, लेकिन अब भाजपा के भीतर ही सर फुटव्वल की स्थिति बनी हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×