ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 23, 2025 11:32 PM IST
उत्तराखंड

सड़क किनारे करीब 90 अतिक्रमण हटाए

हरिद्वार  जिला और सिडकुल प्रशासन ने मंगलवार को सिडकुल-बहादराबाद फोरलेन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। एसडीएम जितेंद्र कुमार के साथ टीम ने राजा बिस्कुट चौक से सलेमपुर की ओर लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में सड़क किनारे करीब 90 अतिक्रमण हटाए। इसके साथ ही सड़क पर जमा रेत-बजरी का भंडारण जब्त किया। इस दौरान कई व्यापारियों ने विरोध जताया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक न चली। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। कुछ लोगों ने निर्देश का पालन किया लेकिन जिन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां चार जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई शुरू की गई।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×