ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 29, 2026 04:46 PM IST
राष्ट्रीय

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित

नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल यानी लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल दिखाता है कि सरकार अनुभव से सीखने के लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने तेजी से कार्रवाई की। 2024 में एंटी-पेपर लीक कानून लागू होने के बाद से 52 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक से जुड़ी आत्महत्या की दर कम हुई है। इससे पहले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लिया और अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×