ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 29, 2026 05:11 PM IST
अपराध

खाई में गिरी ऑल्टो कार,चार की मौके पर मौत,दो की हालत गंभीर

अल्मोड़ा। सोमवार को जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चायखान के समीप सवारियों से भरी एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में  चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव (रेस्क्यू) कार्य शुरू किया।
लमगड़ा थाना पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग अल्मोड़ा जनपद के वलिया गांव के निवासी थे। दुर्घटना में जान गंवाने वाले चारों मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), निवासी वलिया,पान सिंह (50 वर्ष), निवासी वलिया,जगदीश (35 वर्ष), निवासी वलिया, लक्षम सिंह (56 वर्ष), निवासी वलिया
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुर्घटना में कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान गोपाल सिंह (43 वर्ष) और सचिन (दोनों निवासी वलिया) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें  बेस अस्पताल अल्मोड़ा (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है।
लमगड़ा के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कार के खाई में गिरने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×