ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 30, 2026 02:12 PM IST
राज्य

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए पांचों ट्रेकर सुरक्षित, हुआ संपर्क

रुद्रप्रयाग। बुधवार को केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक रूट पर गए पांच ट्रेकरों से पांच दिन बाद परिजनों का संपर्क हो गया है। सभी ट्रेकर सुरक्षित हैं और गंगी-घुत्तू (टिहरी) की ओर से निकल गए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (डीईओसी) रुद्रप्रयाग को 25 सितंबर से ट्रेकिंग दल के सदस्यों से संपर्क नहीं होने की सूचना मिली थी।
डीईओसी के अनुसार यशवंत सिंह चौहान ने सूचना दी थी कि उनके भाई प्रवेश चौहान पांच साथियों के साथ केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए थे। दल की आगे ऑडिन कोल ट्रेक के माध्यम से गंगोत्री जाने की योजना थी। संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही डीईओसी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग और प्रभागीय वनाधिकारी, वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर को मामले से अवगत कराया। साथ ही 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से समन्वय स्थापित कर ट्रेकिंग दल के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
डीईओसी ने बुधवार 30 सितंबर को सुबह 11.45 बजे सूचना देने वाले यशवंत चौहान से दोबारा संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सभी पांच ट्रेकरों से संपर्क हो गया है और वे सुरक्षित हैं। सभी ट्रेकर गंगी-घुत्तू (टिहरी) की ओर से निकल गए हैं। इसके बाद परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×