ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: November 15, 2025 12:20 PM IST
उत्तराखंड

"अजय भट्ट का बयान: एनडीए की प्रचंड जीत जनता के विश्वास और सुशासन का परिणाम"

नैनीताल। नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर गहरी खुशी व्यक्त की।

सांसद भट्ट ने कहा कि एनडीए द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और निर्णायक विजय केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, विकास आधारित राजनीति और स्थिर नेतृत्व की स्पष्ट पुष्टि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, “सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास–सबका प्रयास” की नीति और राष्ट्रहित के प्रति उनके अटूट संकल्प ने इस जीत की नींव रखी है।

भट्ट ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीतिक समझ, संगठन क्षमता और चुनावी प्रबंधन की दक्षता ने इसे नई दिशा दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के संगठनात्मक कौशल, कार्यकर्ताओं तक सीधी पहुँच और बूथ स्तर पर मजबूत संरचना भी इस परिणाम की महत्वपूर्ण वजह रही। साथ ही, बिहार के लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार का सुशासन मॉडल, प्रशासनिक अनुभव और जनता के प्रति समर्पण ने इस जीत को और अधिक मजबूती प्रदान की।

सांसद भट्ट ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और बिहार की जागरूक जनता के विश्वास ने इस ऐतिहासिक परिणाम को जन्म दिया है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार विकास चाहता है, स्थिर और सक्षम नेतृत्व चाहता है, और सुशासन की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की नई सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों को आधुनिक सुविधाएँ, महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में तेज़ सुधार के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

सांसद भट्ट ने एनडीए के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय लोकतंत्र की शक्ति और जनता के अटूट विश्वास की जीत है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×