ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 24, 2025 02:05 PM IST
  • Updated: August 25, 2025 02:08 PM IST
राष्ट्रीय

शक्तिफार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मुर्गियों को मारकर दफनाने के लिए पहुंची टीम

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। डीएम ने प्रशासनिक कार्यों में समन्वय स्थापित कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए तथा जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और स्कूलों की अवस्थापना सुविधाओं पर ध्यान देने की बात कही। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वें अपने अपने क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखें। अराजकता फैलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में आपदा राहत मुवावजा वितरित करने में देरी बिल्कुल न करें। यदि कोई आपदा से नुकसान होने की खबर प्राप्त होती है तो त्वरित कार्यवाही करें एवं मुआवजा आदि की कार्यवाही नियमानुसार शीघ्र करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर ड्राइव चलाएं तथा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें साथ ही किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी जिला कार्यालय को समयांतर्गत प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में शिथिलता कतई न बरती जाए बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए लोगों के कार्यों को सरलता से संपादित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन उपजिलाधिकारियों के पास मजिस्ट्रियल जांचे तथा वाद लंबित हैं, वें उनका निस्तारण जल्द से जल्द करें। समय समय पर होटल, होम स्टे, स्कूल आदि का निरीक्षण करें तथा यदि कहीं खामियां पाई जाती हैं तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी करें। उन्होंने जिला कार्यालय के कार्मिकों को भी निर्देश दिए कि फाइलों को उचित पटलों के माध्यम से तय समय में निस्तारित करें। सभी कार्यों के लिए उपयुक्त व्यवस्था बनाए रखें। प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि समस्त कलेक्ट्रेट में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से बनाई जाएं। यहां मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, संयुक्त मैजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, एसडीएम  द्वाराहाट सुनील कुमार राज, एसडीएम सल्ट रिंकू बिष्ट,  पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×