ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 01, 2026 12:13 PM IST
  • Updated: June 01, 2026 12:13 PM IST
अपराध

डंपर से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलटी,एक महिला की मौत 31 घायल

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 31 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
 बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक यात्री बस को बैक किया जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से टकराने के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है।
एसडीएत योगेश मेहरा ने बताया कि आपदा परिचालन केंद्र से सप्तऋषि क्षेत्र में बस पलटने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 31 घायल हो गए। घायलों में एक महिला यात्री की मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×