ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 31, 2026 01:47 PM IST
अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेरठ निवासी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले दोस्ती की, फिर शादी और धर्म परिवर्तन का भरोसा देकर युवती का विश्वास जीता। बाद में शादी से मुकरने, सबूत मिटाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हल्द्वानी में सामने आया यह मामला सिर्फ शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म का नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने और कथित धोखे की पूरी कहानी बयां करता है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली है, जो हल्द्वानी में किराए पर रहती है और शहर में काम भी करती है।
पीड़िता का कहना है कि वहीं पर काम के दौरान उनकी मुलाकात मेरठ निवासी शहबाज से हुई। दोनों साथ काम करते तो बातचीत भी होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोप है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और युवती से शादी का वादा किया। हालांकि बाद में जब युवती को आरोपी के असली पहचान के बारे में पता चला तो उसने युवती का भरोसा जीतने के लिए उसने यह भी कहा कि वह उससे शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लेगा।
पीड़िता का आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एफआईआर के अनुसार 8 जुलाई और 18 जुलाई को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए युवती के मोबाइल से दोनों के बीच की चैट, फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×