ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 10, 2026 03:30 PM IST
अपराध

उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड कोक-ऑपरेटिव बैंक से लाखों के गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एसएस राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाताकृधारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दीपक बढई पुत्र उमेश बढई निवासी गोपेश्वर मंदिर, मार्ग चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, को े उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×