ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 10, 2026 01:08 PM IST
राष्ट्रीय

अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में !

नई दिल्ली। सीजेपी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर  10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया है। वे करीब सुबह 10:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बाहर निकलने से पहले ही डिटेन कर लिया गया। इसके अलावा सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को भी हिरासत में लिया गया है। फ्लाइट के अंदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपके कह रहे हैं कि मैं अरेस्ट होने के लिए आया हूं, कर लो अरेस्ट, मैं डरता नहीं हूं। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह दिल्ली स्थित आवास से हिरासत में ली गई। सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बरत रही है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट कर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “एक चोर दूसरे चोर को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। देश के युवाओं की बुलंद आवाज ध्रुव राठी को मोदी जी ने गिरफ्तार कर लिया है।
मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने सीजेपी के प्रदर्शन से पहले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन हिरासतों को पूरी तरह गैरकानूनी बताते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जरिए लोकतंत्र को हड़पने के खिलाफ होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जा रही है। प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी और शाह जनता से इतने डरे हुए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×