ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 28, 2026 12:18 PM IST
अपराध

पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा,चालक की मौत

देहरादून। गुरूवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर गज्जी बैंड के पास पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से निकालकर अस्पताल पहंुचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चैहान ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे बजे टैंकर संख्या यूए07-एल-4065, जो मसूरी झील से पानी भरकर मसूरी की ओर आ रहा था, गज्जी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था।  पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। मसूरी पुलिस  दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×