ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 15, 2025 12:10 PM IST
उत्तराखंड

ब्यासी क्षेत्र में खाई में गिरा वाहन, 5 सवार घायल, SDRF मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

टिहरी गढ़वाल। 15 दिसंबर 2025 को मध्यरात्रि 01:22 बजे पुलिस चौकी ब्यासी को सूचना मिली कि गुल्लर के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी की टीम सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल का विवरण

घटनास्थल पर SDRF टीम ने पाया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन थार (DL 2CBF 4668) था, जो सड़क से लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में कुल 5 व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम ने त्वरित और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

घायलों का विवरण:

  1. सोहिल, पुत्र ओम सिंह, निवासी दिल्ली, उम्र 32 वर्ष

  2. रोहित गुप्ता, पुत्र आदेश गुप्ता, निवासी साहिबाबाद, उम्र 28 वर्ष

  3. आशीषपाल, पुत्र श्यामू, निवासी गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष

  4. विकाश कुमार, पुत्र रघुराज, निवासी साहिबाबाद, उम्र 26 वर्ष

  5. भास्कर कुमार, पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी साहिबाबाद, उम्र 27 वर्ष

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×