ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 18, 2026 02:35 PM IST
अपराध

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला,मौत

देहरादून। गुरूवार को आइएसबीटी क्षेत्र में चंद्रबनी चैक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चैक पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 73ए 5891 ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में कर्मा पुत्र सोनम (45 वर्ष) निवासी तिब्बती कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस  दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×