ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 12, 2025 07:35 PM IST
राष्ट्रीय

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं को लेकर की गई समीक्षा बैठक

नई दिल्ली ,। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति एवं लंबित परियोजनाओं को लेकर लंबी समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विधानसभाओं में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से निपटने के लिए विचार- विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने बैठक मे पुरानी दिल्ली के बाजारों में पिंक यूरिनल्स (महिला शौचालय) बनाने का खाका तैयार करने के निर्देश भी जारी किए।इस समीक्षा बैठक में चांदनी चौक लोकसभा के सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, क्षेत्र के विधायक, पार्षद व सभी सम्बंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान सभी जन प्रतिनिधियों के आग्रह पर सीएम श्रीमती रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में प्रभारी मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी ली। इसका उद्देश्य नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर विकास कार्यों की प्रगति और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान करना है। बैठक में विधायकों और पार्षदों ने अपने क्षेत्रों के पार्कों के पुनर्विकास, मल्टीलेवल पार्किंग, बाजारों का पुनर्विकास, डीडीए की ज़मीनों के उपयोग, सड़कों की मरम्मत, सीवर और नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व नई लाइटें लगाने जैसे मुद्दों को रखा। मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबद्ध अधिकारियों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकतर विधानसभाओं विशेषकर पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक और सदर बाज़ार क्षेत्र में अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और यातायात जाम की समस्या स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के लिए असुविधा का कारण है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन मुद्दों का समाधान तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×