ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 16, 2026 02:47 PM IST
राज्य

खाई में गिरी व्यक्ति को रेस्क्यू का सकुशल बाहर निकाला

रुद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह रुद्रप्रयाग में पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति अचानक करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल  ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डीसीआर रुद्रप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट रतुड़ा से अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि व्यक्ति लगभग 30 मीटर नीचे दुर्गम खाई में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। खड़ी ढलान और कठिन भूभाग के बावजूद टीम के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने विशेष तकनीकों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर घायल तक पहुंच बनाई और उसे सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर के माध्यम से ऊपर लाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद कर्मियों ने घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके उपरांत उसे आगे के उपचार के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह भंडारी (पुत्र अवतार सिंह भंडारी), निवासी पाबौ, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×