ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 13, 2025 02:13 PM IST
उत्तराखंड

"पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक कदम: जिलाधिकारी सविन बंसल का संवेदनशील निर्णय"

आज जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति, देहरादून के सभी सदस्यों ने जनपद के लोकप्रिय, कर्मठ एवं संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने अपने हितों से जुड़े 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मांग-पत्र सौंपा।

जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और लगभग सभी मांगों पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह कदम पत्रकार हितों की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

इस अवसर पर समिति के सदस्य घनश्याम चन्द्र जोशी (धरा-पुकारती), तिलक राज (लोक-तिलक), श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट (वसुंधरा-टाइम्स), रजनीश ध्यानी (जनपक्ष-एक्सप्रेस) एवं सत्येन्द्र बर्त्वाल (न्यूज़ 18) उपस्थित रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×