ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 17, 2026 02:20 PM IST
अपराध

रिश्ते शर्मसार करने वाला मामला,नानी से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास

रुड़की। मंगलौर में रिश्तों को शर्मसार और इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर अपनी बुजुर्ग नानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोपी ने नानी की हत्या करने का भी प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत युवक पर अपनी ही (95 वर्षीय) नानी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। रेप का विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया है। बुजुर्ग महिला के बेहोश होने और परिजनों के जागने पर आरोपी की करतूत सामने आई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से हरिद्वार का रहने वाला है., जो पिछले करीब तीन सालों से अपनी नानी के गांव में ही घर के पास किराए पर रह रहा था। आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे वह शराब के नशे में नानी के घर पहुंचा। परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे, जबकि (95 वर्षीय) नानी अलग कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी घर पहुंची और नानी के कमरे में घुस गया।
आरोप है कि उसने नानी के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान नानी ने जब अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाया और विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। गला दबाने से नानी बेहोश हो गई। इसी बीच आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई, जिसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी की शर्मनाक करतूत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की गई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसी के साथ पुलिस ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहनता से जांच कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×