ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 12, 2025 07:24 PM IST
उत्तराखंड

फेसबुक पर गाय खरीदने के नाम पर 91 हजार का  लगाया  चूना

हरिद्वार। श्यामपुर स्थित एक आश्रम में रहने वाले साधु को फेसबुक पर गाय खरीदने के नाम पर साइबर ठग ने 91 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, श्रीकृष्ण परम धाम आश्रम गाजीवाली निवासी स्वामी अकामानन्द ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो सितंबर को फेसबुक पर गाय बिक्री का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर संपर्क करने पर फोन उठाने वाले ने अपना नाम सोहन लाल चौधरी बताया। बातचीत के दौरान उसने गायों की तस्वीरें भेजीं। अकामानन्द ने दो गायें 60 हजार रुपये में खरीदने की बात तय कर ली। उन्होंने एडवांस के रूप में 20 हजार रुपये फोन-पे के जरिए भेज दिए। अगले दिन आरोपी ने फोन कर बताया कि गायों की गाड़ी मेरठ के पास पहुंच चुकी है, लेकिन जीपीएस बंद हो गया है। इस बहाने उसने 35 हजार रुपये और मंगवा लिए। कुछ ही देर बाद आरोपी ने बहलाकर 35,500 रुपये और हड़प लिए। संत के मुताबिक आरोपी ने फिर फोन कर 21 हजार रुपये और मांगे और कहा कि उसके बाद उन्हें ओटीपी मिलेगा, जिसे बताना होगा। तभी स्वामी अकामानन्द को शक हुआ और उन्होंने तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने कुल 91 हजार रुपये की ठगी की है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।





ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×